यूपी : सहारनपुर में चाकू की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 27 Sep 2017 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : सहारनपुर में चाकू की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

सहारनपुर:उत्तर प्रदेशमें सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने तीन पड़ोसियों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक देहात विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि मंडी थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपनी […]

विज्ञापन

सहारनपुर:उत्तर प्रदेशमें सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने तीन पड़ोसियों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक देहात विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि मंडी थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि रात करीब तीन बजे उसका पति दवाई लेने गया हुआ था.

उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हाजी जरीफउलरहमान और गुलजार अपने किसी अज्ञात साथी के साथ उसके घर में घुस आये और चाकू की नोक पर उसके हाथ पैर बांध दिये. तीनों ने उसके साथदुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गये. मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला को मेडिकल के लिये भेजा गया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola