यूपी : आगरा में पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

आगरा: यूपी में आगरा कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर आज सुबह आगरा-ग्वालियर पैसेंजर रेल के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सफाई के लिए यार्ड की तरफ जा रही थी. वह सुबह चार बजे वह पटरी से उतर गयी. उन्होंने बताया कि […]
आगरा: यूपी में आगरा कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर आज सुबह आगरा-ग्वालियर पैसेंजर रेल के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सफाई के लिए यार्ड की तरफ जा रही थी. वह सुबह चार बजे वह पटरी से उतर गयी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आयी है.
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है. पिछले कुछ हफ्तों में रेलों के पटरी से उतरने की अनेक घटनाएं सामने आयी हैं. ज्ञात हो कि 19 अगस्त को तीव्र गति वाली कलिंग-उत्कल पुरी हरिद्वार एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर में पटरी से उतर गयी थी, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी थी और अनेकों व्यक्ति घायल हो गये थे. वहीं7 सितंबर को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में तीन रेल हादसे की घटना सामने आयी थी. दिल्ली में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




