ePaper

शिक्षामित्रों के प्रति नरम रवैया अपनाये योगी सरकार : मायावती

Updated at : 12 Sep 2017 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के प्रति नरम रवैया अपनाये योगी सरकार : मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुये प्रदेश की भाजपा सरकार से उनके प्रति नरम, सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने की मांग की है. मायावती ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों का जीवन अधर में लटका हुआ है. इनमें काफी […]

विज्ञापन

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुये प्रदेश की भाजपा सरकार से उनके प्रति नरम, सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने की मांग की है. मायावती ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों का जीवन अधर में लटका हुआ है. इनमें काफी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. वे वास्तव में एक प्रकार से सड़क पर आ गये हैं जबकि उनका काम आने वाली पीढ़ी का जीवन सुधारना है. वे राज्य सरकार से न्याय और सहारा पाने के लिये लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनकी सुध नहीं ले रही.

बयान में कहा गया है कि जब वे सरकार से कोई न्यायसंगत नीति बनाकर उनकी समस्या को हल करने की अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन करते हैं तो भाजपा सरकार उन पर पुलिस की लाठियां बरसाती है, जो न्यायोचित नहीं है. बसपा शिक्षामित्रों पर इस प्रकार की ज्यादती और उनकी मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए जाने की कड़ी निंदा करती है. भाजपा सरकार को वास्तव में शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाकर ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे उनकी नौकरी सलामत रहे और वे पूरे मन से वापस शिक्षण के काम में लग सकें.

कांशीराम ग्रीन इको गार्डन की लगातार हो रही अनदेखी और उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि पहले आग की घटना और अब वहां लगी मूर्तियों की चोरी ने मामले को काफी गंभीर बना दिया है, जिसके प्रति राज्य सरकार कोसख्त कदम उठाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके. इससे पहले भी वीआइपी रोड पर स्थित इको गार्डन और अन्य स्मारकों के रख-रखाव पर भी समुचित ध्यान के संबंध में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल चुका है.

मायावती ने कहा कि ग्रीन इको गार्डन जनहित का सार्वजनिक पार्क है जो राज्य की राजधानी लखनऊ की शोभा है. दलितों और पिछड़ों में जन्मे महान संतों, गुरुओं एवं महापुरुषों के आदर-सम्मान से जुड़े होने के कारण इन स्थलों से करोड़ों लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं. कांशीराम एवं बसपा के समर्थक काफी बड़ी संख्या में इन स्थलों के दर्शन हेतु लगातार लखनऊ आते रहते हैं. इसके अलावा लखनऊ मेट्रो के सुचारु संचालन में आ रही लगातार बाधाओं से भी प्रदेश की काफी बदनामी हो रही है. इस पर भी राज्य सरकार को समुचित ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें… यूपी : मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत 33.65 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola