बरेली में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पांच मरीज मिले

बरेली : राजधानी लखनऊ के बाद बरेली जिले में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत पांच लोगों के इस रोग से ग्रस्त होने की पुष्टि हो गयी है. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध […]
बरेली : राजधानी लखनऊ के बाद बरेली जिले में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत पांच लोगों के इस रोग से ग्रस्त होने की पुष्टि हो गयी है. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला को भेजे थे. गुरुवार को आयी रिपोर्ट में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और नर्स के अलावा तीन अन्य लोगों के स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है.
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर सभी चिकित्सीय व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं. शासन स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है. स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश भी दिये गये हैं. कुमार ने बताया कि जिले में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं. हालांकि, मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम है, दवाएं भी समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों की मदद के लिए बुखार हेल्प डेस्क भी शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




