ePaper

बोलीं मायावती- सीएम योगी का दलितों के साथ भोज, एक सियासी नौटकीं

Updated at : 15 Jun 2017 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं मायावती- सीएम योगी का दलितों के साथ भोज, एक सियासी नौटकीं

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को दलितों के साथ भोजन करने को राजनीतिक नाटकबाजी करार देते हुए कहा कि इससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा नहीं बदलेगा. मायावती ने मुख्यमंत्री तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा कल गोरखपुर के कैम्पियरगंज में दलित समाज […]

विज्ञापन

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को दलितों के साथ भोजन करने को राजनीतिक नाटकबाजी करार देते हुए कहा कि इससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा नहीं बदलेगा.

मायावती ने मुख्यमंत्री तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा कल गोरखपुर के कैम्पियरगंज में दलित समाज के लोगों के साथ भोजन किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस राजनीतिक नाटकबाजी और बनावटी कामों से भाजपा का वर्षों पुराना दलित एवं पिछडा विरोधी चाल, चरित्र तथा चेहरा नहीं बदलने वाला.

उन्होंने कहा कि खासकर दलितों के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार की नीयत तथा नीति में अगर थोडी भी सच्चाई होती तो सहारनपुर का जातिय दंगा कभी भी इतना गंभीर रप धारण नहीं करता और ना ही वहां दलितों पर जुल्म-ज्यादती अभी तक जारी रहती.

मायावती ने कहा कि सहारनपुर जातिय संघर्ष के मुख्य दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करना तथा दंगा पीडि़तों को न्याय नहीं दिला पाना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार का दलित-विरोधी रवैया पूरे देश में अन्य भाजपा सरकारों की तरह जातिय, द्वेषपूर्ण तथा अन्यायपूर्ण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola