Love Affair : सास को भगाने के बाद ससुर को धमकी, बोला दामाद– भूल जाओ

सांकेतिक तस्वीर
Love Affair : यूपी के अलीगढ़ में दामाद ने सास को भगाने के बाद ससुर को धमकी दी है. उसने कहा है कि 20 साल बिता लिए, अब उसे भूल जाओ. जानें पूरा मामला.
Love Affair : यूपी के अलीगढ़ के मनोहरपुर गांव की एक घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. दरअसल, शादी से नौ दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया. इसके बाद परिवार के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी की शादी राहुल से तय की थी, जिसकी बारात 16 अप्रैल को आनी थी. शादी की तैयारियों के बीच, राहुल और लड़की की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों के बीच प्यार हो गया. अंततः यह उनके भागने का कारण बनीं.
मर गई मेरे लिए मेरी मां : जिसकी शादी होने वाली थी उस लड़की ने कहा
जितेंद्र का आरोप है कि उनकी पत्नी लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर राहुल के साथ भाग गई. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है इसमें उन्होंने अपनी पत्नी से कोई संबंध नहीं रखने की बात कही है, लेकिन गहने और नकदी की वापसी की मांग की है. जिस लड़की की शादी होनी थी उसने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उसने कहा कि उनकी मां ने जो किया है, वह किसी भी मां को नहीं करना चाहिए था, और अब वह उनके लिए मर चुकी हैं. उन्हें अब उनकी मां और राहुल की कोई परवाह नहीं है.
लड़के ने दी होने वाले ससुर को धमकी
जितेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने राहुल से संपर्क किया, तो पहले उसने अपनी पत्नी के साथ होने से इनकार किया, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि वह उसके साथ है. राहुल ने जितेंद्र से कहा, “तुमने उसके साथ 20 साल बिता लिए, अब उसे भूल जाओ.” इस तरह की धमकी से जितेंद्र और उनका परिवार बेहद आहत है.
यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन
इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग इस पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार राहुल और लड़की की मां की तलाश में जुटी है. इस अप्रत्याशित घटना ने एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया है, और समाज में रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










