काशी घूमने आए तीन लोग, सबकी उठीं अर्थियां, पति - पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

काशी घूमने आए मुखर्जी परिवार की ये तस्वीर अब सिर्फ याद बनकर रह गई

वाराणसी में काशी दर्शन करने आए रायगढ़ के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पहले पिता की मौत हुई, फिर सदमे में मां-बेटे ने भी जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

UP News: वाराणसी में काशी दर्शन के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ से आया एक परिवार दर्दनाक घटना का शिकार हो गया. 55 वर्षीय विशाल मुखर्जी अपनी पत्नी जया मुखर्जी (51) और बेटे ईशान मुखर्जी (27) के साथ काशी घूमने आए थे. विशाल की तबीयत बिगड़ी तो पत्नी और बेटा उन्हें बीएचयू अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विशाल की मौत के बाद मां-बेटे की भी गई जान

पुलिस के अनुसार, विशाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी जया और बेटे ईशान लक्सा क्षेत्र के एक होटल/होमस्टे में लौट गए. वहां दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद दोनों की भी मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिवार को दी गई सूचना, फिर भी नहीं पहुंचा कोई अपना

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि परिवार के लोगों को सूचना देने के बावजूद अंतिम संस्कार के लिए काशी में कोई अपना नहीं पहुंचा. तीनों के शवों के अंतिम संस्कार को लेकर भी स्थिति असामान्य बनी हुई है. पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क करने में जुटी है. साथ ही मां-बेटे की मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

बीमारी, सदमा या कोई और वजह? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विशाल की मौत के बाद जया और ईशान ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पांच दिन पहले सामने आए घटनाक्रम में परिवार की आर्थिक परेशानियों और विशाल पर कर्ज होने की बात भी जांच में सामने आई थी. हालांकि, मां-बेटे की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

काशी दर्शन के लिए आए थे, तीन मौतों के बाद खत्म हुआ सफर

रायगढ़ से काशी घूमने आया यह परिवार अब कभी अपने घर नहीं लौट पाएगा. एक तरफ विशाल की मौत बीमारी के बाद हुई, वहीं उनके बाद पत्नी और बेटे की मौत ने पूरे मामले को बेहद दर्दनाक बना दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

Also Read: 15 अगस्त पर Instagram पर लगाया पाकिस्तानी झंडा! संभल के युवक की करतूत से हड़कंप, तलाश में दिल्ली पहुंची पुलिस


विज्ञापन
खुशी सिंह

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola