यूपी में 15 अगस्त का मेगा प्लान तैयार, CM योगी लखनऊ तो केशव मौर्य प्रयागराज में फहराएंगे तिरंगा, मंत्रियों को बांटे गए जिले

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि 60 मंत्रियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जानें किस मंत्री को कौन सा जिला आवंटित किया गया है.

विज्ञापन

Independence Day 2026 in UP: स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों के लिए योगी सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने तिरंगा फहराएंगे. वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और ब्रजेश पाठक लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे. कुल 60 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण और समारोह की जिम्मेदारी दी गई है.

इन कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को आगरा और लक्ष्मी नारायण चौधरी को मथुरा भेजा गया है. इसी तरह जयवीर सिंह को मैनपुरी, धर्मपाल सिंह को बरेली और नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिली है. अनिल राजभर वाराणसी, राकेश सचान कानपुर देहात, अरविंद कुमार शर्मा मऊ और योगेंद्र उपाध्याय फिरोजाबाद में ध्वजारोहण करेंगे. आशीष पटेल को मीरजापुर, संजय निषाद को अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर को गाजीपुर, दारा सिंह चौहान को आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा को गाजियाबाद और अनिल कुमार को बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है. भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद और मनोज पांडेय रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को भी जिले बांटे गए

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्तर पर नितिन अग्रवाल को हरदोई, कपिल देव अग्रवाल को मुजफ्फरनगर, रवीन्द्र जायसवाल को भदोही और संदीप सिंह को अलीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है. गुलाब देवी संभल, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, धर्मवीर प्रजापति एटा, असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर झांसी और दयाशंकर सिंह बलिया में ध्वजारोहण करेंगे. नरेंद्र कुमार कश्यप को गौतमबुद्धनगर, दिनेश प्रताप सिंह को सुलतानपुर, अरुण कुमार सक्सेना को लखीमपुर खीरी, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को कौशांबी, अजीत सिंह पाल को औरैया और सोमेंद्र तोमर को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है.

राज्यमंत्रियों को भी सौंपे गए जिले

राज्यमंत्री स्तर पर मयंकेश्वर शरण सिंह को अमेठी, दिनेश खटीक को बुलंदशहर, संजीव गोंड को सोनभद्र, बलदेव सिंह ओलख को रामपुर और जसवंत सिंह सैनी को शामली भेजा गया है. रामकेश निषाद को बांदा, मनोहर लाल मन्नू कोरी को ललितपुर, संजय सिंह गंगवार को पीलीभीत, बृजेश सिंह को सहारनपुर, केपी मलिक को बागपत, सुरेश राही को बहराइच और प्रतिभा शुक्ला को कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है.

इन मंत्रियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

राकेश राठौर ‘गुरु’ सीतापुर, रजनी तिवारी अयोध्या, सतीश चन्द्र शर्मा बाराबंकी, दानिश आजाद अंसारी बस्ती और कृष्णा पासवान फतेहपुर में ध्वजारोहण करेंगे. विजय लक्ष्मी गौतम को संतकबीरनगर, कैलाश सिंह राजपूत को फर्रुखाबाद, सुरेंद्र दिलेर को हाथरस और हंस राज विश्वकर्मा को चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है. इस तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे.

यह भी पढ़ें: पिस्तौल तानकर दी धमकी’... अखिलेश यादव पर भड़के ओपी राजभर, बोले- ‘गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं’


विज्ञापन
लक्की कुमारी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola