Fire Accident in Kumbh Mela: पुआल से भड़की आग में 18 टेंट खाक, सिलेंडरों के उड़े परखच्चे, महाकुंभ में अग्निकांड से मची तबाही

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jan 2025 8:03 PM

विज्ञापन

Fire Accident in Kumbh Mela

Fire Accident in Kumbh Mela: पुआल से पकड़ी आग से टेंट भी जलने लगा. वहां रखे सिलेंडर में भी आग पकड़ लिया. महाकुंभ नगर के अखाड़ा पुलिस थाना के प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया था महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो एलपीजी सिलेंडर फट गए जिससे शिविरों में लगी भीषण आग और भड़क गई.

विज्ञापन

Fire Accident in Kumbh Mela: रविवार को प्रयागराज कुंभ में भीषण हादसा हुआ. महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक शिविर में रखे पुआल में आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. आग ने कुछ ही देर में 18 शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद वहीं रखे सिलेंडरों में भी धमाका होने लगा. आनन-फानन में मौके पर दमकल विभाग की टीम 15-16 गाड़ियों के साथ पहुंच गई. पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत की यही बात रही की हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. वहीं घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.

सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

पुआल से पकड़ी आग से टेंट भी जलने लगा. वहां रखे सिलेंडर में भी आग पकड़ लिया. महाकुंभ नगर के अखाड़ा पुलिस थाना के प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया था महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो एलपीजी सिलेंडर फट गए जिससे शिविरों में लगी भीषण आग और भड़क गई. घटना को लेकर पुलिस ने यह भी बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां, अग्निशमन प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं, प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गीता प्रेस के शिविर में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

गीता गोरखपुर के कैंप में लगी आग

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी. यहां से यह कई और कैंपों अपनी चपेट में ली. टेंट के साथ-साथ उसमें रखे कई सामान भी जलकर खाक हो गये. आग से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक तीन से ज्यादा सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है. घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आग पर 20 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया. घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

पीएम मोदी ने ली जानकारी, सीएम योगी से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की जानकारी ली. उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की. अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ मेले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण सेक्टर 19 में 18 टेंट जलकर खाक हो गए.

करीब 8 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से हुई है. यह 26 फरवरी तक चलेगा. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक 7.72 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि आज यानी रविवार (19 जनवरी) को ही करीब 47 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.

Also Read: Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola