फेक न्यूज से सावधान रहें युवा वोटर...लखनऊ में Gen Alpha से CEC ज्ञानेश कुमार का संवाद, सुनाए छात्र जीवन के किस्से

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ में Gen Alpha से CEC ज्ञानेश कुमार का संवाद

UP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने फेक न्यूज से बचने, ईवीएम की सत्यता और 18 वर्ष की उम्र होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने अपने छात्र जीवन के किस्से भी साझा किए.

विज्ञापन

UP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को लखनऊ के ऐतिहासिक कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया.अपने पुराने स्कूल पहुंचे ज्ञानेश कुमार ने छात्रों के साथ अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज को लेकर युवाओं को जागरूक किया.

विज्ञापन

‘सूचना पर भरोसा करने से पहले जांच जरूरी’

ज्ञानेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया के दौर में किसी भी सूचना को तुरंत सही मान लेना ठीक नहीं है.किसी खबर या सूचना पर भरोसा करने से पहले उसके स्रोत और उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए.उन्होंने युवाओं को भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से सतर्क रहने की सलाह दी.

ईवीएम पर भी छात्रों के सवाल

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने चुनाव और ईवीएम से जुड़े सवाल भी पूछे.ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारतीय ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती हैं और इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से जुड़ी नहीं होती हैं.उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने की निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता भी बतायी.

1979 में हाईस्कूल, 1981 में इंटर में किया था टॉप

छात्रों से बातचीत के दौरान CEC ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया.उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया था.उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी.


मां की इच्छा और देश सेवा ने बदली राह

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अमेरिका जाने की तैयारी के दौरान उनकी मां की इच्छा और देश के प्रति लगाव ने उन्हें भारत में रहकर जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया.इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और केरल कैडर से प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की.आज वह भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर हैं.

18 साल की उम्र पूरी होते ही वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं

CEC ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की.उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए.उन्होंने युवाओं से खुद मतदान करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं CEC

ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं.यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी तैयारियों और मतदाता जागरूकता से जुड़ा है.इस दौरान युवाओं, राजनीतिक दलों और बूथ लेवल अधिकारियों के साथ संवाद का कार्यक्रम है.

यह भी पढ़ें: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले के बीच IAS अंजनेय सिंह की विदाई: नहीं मिला सेवा विस्तार, जानिए कौन हैं ये अफसर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola