Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग से करीब 20 टेंट जलकर खाक हो गये हैं. बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से आग लगी थी.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास सिलेंडर फटने से आग लग गई थी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई. दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि 18 से 20 टेंट आग में जलकर खाक हो गये हैं. वहीं घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

आप पर पा लिया गया है काबू

आग की घटना को लेकर एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां, अग्निशमन प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया. आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सिलेंडर फटने से लगी आग

पुलिस ने बताया कि सेक्‍टर 19 में सिलेंडर फटने से आग लगी थी. घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर फायर ब्रिगेड का गाड़ियां पहुंच गई है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. ने के उपाय किए जा रहे हैं.

आग के कारण कई टेंट जलकर खाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग के कारण कुंभ आस-पास की कई टेंट भी चपेट में आ गए हैं. टेंटों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट होने की सूचना है. आग के कारण 18 से 20 टेंट जल गए हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola