UP News : मेरठ में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली, तीन फरार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Aug 2024 10:54 AM

विज्ञापन

UP News : मेरठ में किठौर की पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया गया. एक को पैर में गोली लगी.

विज्ञापन

UP News : मेरठ में किठौर की पुलिस और गौ तस्करों के बीच मंगलवार को तड़के मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश के घायल होने की खबर है. जिला पुलिस प्रवक्ता की ओर से यह जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि घायल सहित दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन तीन बदमाश अंधेरे में भाग निकले. फरार अपराधियों की तलाश जारी है.

पकड़े गए बदमाशों के पास एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा कुछ धारदार हथियार मिले हैं. दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार तड़के किठौर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस दल थाना क्षेत्र में गश्त एवं जांच कर रहा था. इस बीच सूचना मिली कि राधना गांव के जंगल में कुछ बदमाश गोकशी करने की फिराक में है.

तीन बदमाश अंधेरे में भाग निकले

इस सूचना पर पुलिस दल राधना गांव के जंगल पहुंचा, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे तथा एक अन्य बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन बदमाश अंधेरे में भाग निकले. प्रवक्ता के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान खालिद पुत्र रियाजुल के तौर पर हुई है. उसके साथी का नाम मुन्नर, पुत्र फकीरा है. दोनों ही राधना गांव के रहने वाले हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : UP Big Accident: ‘तेज आवाज के साथ सुनाई दी चीख-पुकार’, बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 की मौत

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola