CM Yogi Speech : ये आपके बच्चों को मौलवी बना देंगे, सीएम योगी का सपा पर कटाक्ष
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Feb 2025 12:54 PM
सीएम योगी
CM Yogi Speech : बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये आपके बच्चों को मौलवी बना देंगे. जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
CM Yogi Speech : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है. ये हर अच्छे काम का विरोध करते हैं. भोजपुरी और अवधी का विरोध क्यों? सपा के लोग ढोंग करते हैं. ये उर्दू की वकालत करते हैं. अपने बच्चों को ये इंग्लिश मीडियम में पढ़ाते हैं. दूसरे के बच्चों को ये उर्दू पढ़ाने को कहते हैं. ये आपके बच्चों को मौलवी बना देंगे.
विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है. हमारी सरकार इन सबके लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है. यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है. यदि कोई हिंदी में धाराप्रवाह नहीं बोल सकता है, तो उसे भोजपुरी, अवधी, ब्रज या बुंदेलखंडी में भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए. यह क्या है कि कोई भोजपुरी या अवधी न बोले और उर्दू की वकालत करे? यह बहुत अजीब बात है.”
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”आप लोगों की यही समस्या है, आप (समाजवादी पार्टी) हर अच्छे काम का विरोध करते हैं जो राज्य के हित में है. इस तरह के विरोध की निंदा की जानी चाहिए. ये लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाएंगे लेकिन अगर सरकार दूसरों के बच्चों को सुविधाएं देना चाहती है, तो वे उन्हें उर्दू पढ़ाएंगे, वे उन्हें मौलवी बनाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें : UP Budget Session : किसका अस्थि कलश लेकर पहुंचे सपा के एमएलसी, तस्वीर आई सामने
सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने जताई थी उम्मीद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र से पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि हार से हताश विपक्ष अपनी खुन्नस सदन पर नहीं उतारेगा, बल्कि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में योगदान देगा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “राज्यपाल का अभिभाषण और बजट महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं. इसमें विपक्ष ही नहीं, बल्कि सदन का हर सदस्य अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकता है. विपक्ष जिस मुद्दे पर चर्चा करना चाह रहा है, सरकार उसका तथ्यात्मक जवाब देगी. हम चाहते हैं कि सदन में सार्थक चर्चा हो.”
20 फरवरी को बजट होगा पेश
मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने पर सभी सदस्यों का स्वागत किया. इस सत्र के दौरान साल भर के लिए राज्य सरकार का बजट पारित होना है. साथ ही अन्य विधायी कार्यों के साथ ही जनहित व राज्य के विकास से जुड़े हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होनी है. सदन में 20 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा. सदन 18 फरवरी से पांच मार्च तक प्रस्तावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










