मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर ग्रामीणों ने बनाई रील, यूपी में बारिश के बीच सामने आया हैरान करने वाला नजारा

Updated:
विज्ञापन
मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर ग्रामीणों ने बनाई रील

मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर ग्रामीणों ने बनाई रील

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बारिश के बीच धान के खेत में 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित छोड़ दिया, लेकिन कुछ ग्रामीणों की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच एटा जिले के जलेसर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मकसूदपुर गांव के धान के खेत में भरे पानी के बीच करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी गई.

काफी मशक्कत के बाद किया गया सफल रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में किया गया. उसे पकड़ने के लिए पहले रस्सी से उसका मुंह बांधा गया और फिर सावधानी के साथ पिंजरे में रखा गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके.

रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर बनाई रील

रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों ने लापरवाही दिखाते हुए मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर रील और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा मगरमच्छ

क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया. वहीं जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पूरे अभियान में ग्रामीणों का भी सहयोग मिला, जिसके चलते मगरमच्छ को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया.

-कोमल अग्रवाल की रिपोर्ट

Read Also- यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola