Car Unique Number : 27.50 लाख रुपये में किसने खरीदी मर्सिडीज कार के लिए 0001 नंबर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Dec 2025 10:46 AM

विज्ञापन

मर्सिडीज कार के लिए 0001 नंबर (Photo: AI)

Car Unique Number : मर्सिडीज कार के लिए कंपनी ने 27.50 लाख रुपये में खरीदा 0001 नंबर खरीदा. इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. जानें किस कंपनी ने लगाई इतनी महंगी बोली.

विज्ञापन

Car Unique Number : उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है. यहां गौतमबुद्ध नगर की एक प्राइवेट  कंपनी ने मर्सिडीज कार के लिए ‘0001’ वीआईपी गाड़ी नंबर 27.50 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा है. परिवहन विभाग की ओर से इसकी जानकारी द दी गई. विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में किसी आकर्षक नंबर के लिए पहली बार गाड़ी मालिक की ओर से इतनी बड़ी राशि जमा कराई गई है. कंपनी ने बोली जीतने के बाद पूरी रकम जमा भी करा दी है.

किसने लगाई नंबर के लिए इतनी महंगी बोली

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘यूपी-16 एफएच’ श्रृंखला के आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में यह नंबर दवा कंपनी ‘एम/एस अविओरियन प्राइवेट लिमिटेड’ ने हासिल किया. विभाग के मुताबिक, ‘0001’ नंबर का ‘बेस प्राइस’ एक लाख रुपये है, जिसके आधार पर नीलामी शुरू होती है. विभाग ने बताया कि कंपनी ने 27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई और नंबर अपने नाम सुरक्षित कर लिया.

यह भी पढ़ें : Lucky Number for Car: गाड़ी के लिए ये नंबर है शुभ, जानें कैसे करें लकी नंबर का चुनाव

पूरे पैसे जमा भी करा दिए गए: नंद कुमार

गौतमबुद्ध नगर के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंद कुमार ने बताया कि आकर्षक नंबरों के लिए लोगों में हमेशा विशेष उत्साह रहता है और कई वाहन मालिक इन्हें पाने के लिए ऊंची बोली लगाने में भी पीछे नहीं हटते हैं. इस बार बोली न सिर्फ सर्वाधिक रही, बल्कि पूरे पैसे जमा भी करा दिए गए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola