बरसाना में रंगोत्सव का आगाज, सीएम योगी ने खेली होली, भक्तों पर बरसे फूल

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Mar 2025 3:54 PM

विज्ञापन

CM yogi

Barsana Holi 2025: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना के लड्डू होली महोत्सव में शामिल हुए. यहां उन्होंने लोगों पर फूलों की बारिश कर होली का आनंद लिया.

विज्ञापन

Barsana Holi 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरसाना पहुंचे. यहां वे लड्डुओं से खेली जाने वाली अनोखी होली में शामिल हुए. उन्होंने लोगों के साथ फूलों की होली भी खेली. बरसाना में आज लड्डुओं और फूलों की होली खेली जाती है. कल यानी शनिवार से यहां लठमार होली खेली जाएगा. सीएम योगी ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा “जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन चुकी है, प्रयागराज तीर्थों का राजा है, ठीक इसी तरह अब मथुरा-वृंदावन की बारी है.” इस दौरान स्टेज के ऊपर से उन्होंने लोगों पर फूल बरसाए.

सीएम योगी ने दी होली की बधाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा “आज मैं यहां आप सभी को होली की बधाई देने आया हूं और राधा रानी के चरणों को छूकर आशीर्वाद लेने आया हूं. हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्व धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं.”

मथुरा और वृंदावन के विकास पर सीएम योगी ने क्या कहा?

मथुरा और वृंदावन के विकास पर सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह अयोध्या, प्रयागराज और काशी में आपको विकास दिखता है, ठीक उसी तरह यहां भी विकास होगा. उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धालु-संतों को यमुना की चिंता होती थी, लेकिन अब दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार बन गई है.” कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात थे.

20 क्विंटल लड्डुओं के साथ खेली गई होली

जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में 20 क्विंटल से भी अधिक लड्डुओं के साथ होली खेली गई. लड्डुओं से के रिवाज पर स्थानीय लोगों ने कहा कि होली के कई दिनों पहले ही लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया जाता है. साथ ही अबीर और गुलाल भी श्रद्धालुओं पर उड़ाने के लिए मंगवाया जाता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola