Bareilly News: घर से खेलने गया 11 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

बरेली में एक 11 वर्षीय किशोर घर से खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन लापता हो गया. पिता ने बारादरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 वर्षीय किशोर सनराइज कॉलोनी से लापता हो गया है. इस मामले में बारादरी पुलिस ने पिता की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है.
रामचन्द्र निवासी मिलक पिछोड़ा थाना नवाबगंज ने बताया कि वह पीलीभीत बाईपास की सनराइज कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चौकीदारी करते हैं. परिवार के साथ स्कूल परिसर में ही रहते हैं. शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे उनका 11 वर्षीय बेटा मोहित कुमार घर के बाहर खेलने गया था जिसके बाद से वापस नहीं आया है. काफी समय तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला.
Also Read: Bareilly News: बरेली में शादी समारोह में जा रहे जीजा-साला की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
पीड़ित ने बताया है कि उन्हें आशंका है कि उनके बेटे मोहित को कोई बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. इस मामले में बारादरी पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर मोहित की तालाश में जुट गई है.
Also Read: Bareilly News: सपाइयों ने 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प, BJP को बताया ‘भारतीय जुमलेबाज पार्टी’
पुलिस ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता रामचन्द्र ने मोहित को गोद लिया था. जिस व्यक्ति से मोहित को गोद लिया गया था, उसने बिहार की रहने वाली एक महिला से विवाह किया था, जो अपने साथ दो बच्चो को लेकर आई थी. इसी में से मोहित को रामचन्द्र ने गोद लिया था. दो दिन पूर्व वह महिला बेटे को लेने आई थी, लेकिन रामचन्द्र ने मोहित को देने से मना कर दिया था. ऐसे में यह आशंका जतायी जा रही है कि महिला मोहित को अपने साथ ले गई है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




