कार्टून दिखाने के नाम पर दस साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 2:56 PM
बलिया (उत्तर प्रदेश) : नगरा थाना पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गुरुवार को बताया कि गांव में 16 जुलाई की शाम मंदिर के पास खेल रही 10 साल की बच्ची को उसी […]
बलिया (उत्तर प्रदेश) : नगरा थाना पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गुरुवार को बताया कि गांव में 16 जुलाई की शाम मंदिर के पास खेल रही 10 साल की बच्ची को उसी के गांव का 17 वर्षीय एक किशोर मोबाइल पर कार्टून दिखाने के लिए अपने घर ले गया. वहां उसके साथ बलात्कार किया.
नाथ ने बताया कि घर लौटने के बाद बच्ची ने मां को पूरी घटना बतायी. बच्ची की मां ने बुधवार को नगरा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










