UP News: सीएम योगी ने 1334 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, ‘चाचा-भतीजा’ की तुलना बहराइच भेड़िया से की

Updated:
विज्ञापन
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1334 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1334 जूनियर इंजीनियरों, कंप्यूटर तकनीशियनों और फोरमैन को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर जमकर निशाना साधा.

योगी आदित्यनाथ ने चाचा-भतीजा की तुलना बहराइच भेड़िया से की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए उन पर अपनी सरकार के दौरान वसूली करने का आरोप लगाया. सीएम योगी ने कहा, लोगों को पहले नियुक्ति पत्र क्यों नहीं मिले? इसका कारण यह था कि उनकी नीयत साफ नहीं थी. योगी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘चाचा-भतीजा’ वसूली करने की होड़ में थे. सीएम योगी ने आगे कहा कि यूपी में 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार के आतंक की तुलना भेड़ियों के हालिया आतंक से की गई, जिसने बहराइच जिले में 10 लोगों की जान ले ली.

जैसे आदमखोर भेड़ियों ने प्रदेश के कुछ जिलों में आतंक फैला रखा है, उसी तरह पूर्व की सरकार का था आतंक

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सीएम योगी ने कहा, पूर्व की सरकार के समय क्षेत्रों को बांट दिया गया, जैसे आदमखोर भेड़ियों ने प्रदेश के कुछ जिलों में आतंक फैला रखा है. इनके पास महाभारत के सभी पात्र थे, चाचा-भतीजा, सभी रंगदारी मांगने निकल पड़ते थे.सीएम योगी ने आगे कहा, जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने पैसे ऐंठने का काम किया. लोगों ने उन्हें देखा है, उनकी गुंडागर्दी देखी है. सीएम योगी ने विपक्ष पर राज्य में दंगा भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भड़काए गए दंगे, लोगों को आपस में लड़ाया गया, सालों तक उत्तर प्रदेश दंगों की आग में जलता रहा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola