ePaper

अलीगढ़ में बीजेपी नेताओं संग मंथन करेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जानें पूरा कार्यक्रम

Updated at : 07 Nov 2021 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ में बीजेपी नेताओं संग मंथन करेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जानें पूरा कार्यक्रम

यूपी डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा 9 नवंबर को अलीगढ़ में, शिक्षा अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों की लेंगे क्लास

विज्ञापन

Aligarh News: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा 9 नवंबर को अलीगढ़ में आ रहे हैं, डिप्टी सीएम शिक्षा अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों की क्लास लेंगे.

यूपी डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का कार्यक्रम- उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर से धनीपुर हवाई पट्टी पर आ जाएंगे, जहां से वह इगलास में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष केंद्र प्रभारी मोर्चा प्रभारी व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेंगे.

दोपहर 12:15 बजे डिप्टी सीएम सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में मां शारदा अध्ययन कक्ष ईलाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे, वहीं पर विद्या भारतीयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे. संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रजिस्ट्रार व मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य व अन्य विभागीय कार्य की समीक्षा करेंगे.

दोपहर 2 बजे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण कर वार्षिक समारोह में शामिल होंगे. उसके उपरांत 3:30 बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा सुस्त- विगत 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी, जिसमें मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि ने शिरकत की थी.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का काम सितंबर से अब तक बहुत सुस्त चल रहा है या यह कहें कछुए की चाल से भी कम रफ्तार है राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण की. इसी को देखते हुए डॉ दिनेश शर्मा अलीगढ़ आ रहे हैं और शिक्षा अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे.

Also Read: UP Board Exam Update: यूपी में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया ऐलान

रिपोर्ट : चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola