ePaper

Agra News: आगरा में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर डीएम-एसएसपी ने चलायी 100 किमी साइकिल, लोगों को किया जागरूक

Updated at : 17 Oct 2021 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: आगरा में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर डीएम-एसएसपी ने चलायी 100 किमी साइकिल, लोगों को किया जागरूक

Agra News: आगरा में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर डीएम-एसएसपी ने 100 किमी साइकिल चलायी. इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी आगरा में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य निकट भविष्य में पूरा होने जा रहा है. इस सुनहरे मौके को अनूठे अंदाज में मनाया गया. आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनीराज जी ने 100 किमी साइकिल चला कर अपने आप में एक रिकॉर्ड बना डाला. एलट साइकिलिस्ट ग्रुप के साथ डीएम-एसएसपी ने 100 किमी साइकिल चलाई.

आगरा से फतेहपुर सीकरी रोड पर निकाली गई इस साइकिलिंग राइड के दौरान लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा था. डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए साइक्लिंग की गई है. साइकिल चलाने से सेहत भी फिट रहती है.

Also Read: Agra News: आगरा में थाने से 25 लाख रुपये और दो पिस्टल की चोरी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसएसपी मुनीराज जी का कहना था कि साइकिल चला कर लोगों को जागरूक भी किया गया है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना लाभदायक है.

Also Read: Agra News: ताजनगरी आगरा में महंगी हुई सब्जी, लोग बोले- घर का बजट गड़बड़ा गया है

रिपोर्ट- मनीष गुप्ता

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola