ePaper

Varanasi Ganga River: काशी में दोबारा गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर बना घाट किनारे बसे लोगों की दिक्कत

Updated at : 25 Aug 2022 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi Ganga River: काशी में दोबारा गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर बना घाट किनारे बसे लोगों की दिक्कत

Varanasi Ganga Water Level गंगा के जलस्तर में एकबार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है जिससे गंगा के तटीय इलाके में बसे लोग सहमे हैं. बाढ़ को देखते हुए फिर से लोग अपने सामानों को समेट कर एनएच 31 की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है. हालांकि बीते सोमवार से गंगा का जल स्थिर था.

विज्ञापन
undefined

Varanasi Ganga Water Level: गंगा के जलस्तर में एकबार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है जिससे गंगा के तटीय इलाके में बसे लोग सहमे हैं. बाढ़ को देखते हुए फिर से लोग अपने सामानों को समेट कर एनएच 31 की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है. हालांकि बीते सोमवार से गंगा का जल स्थिर था. 6 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है.

undefined

ये देखकर स्थानीय लोगों की धड़कने तेजी से बढ़ने लगी है. वाराणसी में मां गंगा अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद बीते सोमवार से सामान्य होने लगी थीं. जलस्तर में तेजी से गिरावट भी हो रही थी लेकिन बीते दिनों में आस-पास के क्षेत्रों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है.

undefined

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर बुधवार की शाम 4 बजे 58.250 मीटर दर्ज की गई. साथ ही प्रति घंटा एक सेमी का बढ़ाव जारी है. गुरुवार सुबह 8 बजे 70.2 मीटर था। बता दें कि गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है. वहीं, जल आयोग के अनुसार चारों तरफ हो रही बरसात की वजह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है.

undefined

गंगा का जलस्तर दो दिन पहले मीडियम फ्लड लेवल के करीब पहुंचकर स्थिर हो गया था. उसके बाद से गंगा के जलस्तर कम हो गया था, जिससे लोगों की घर गृहस्थी पटरी पर आनी शुरू हो गई थी.

undefined

बुधवार की सुबह 8 बजे उत्तराखंड से चला पहाड़ों व डेम का पानी पहुंचा तो गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई. गंगा के जलस्तर में वृद्धि की खबर जैसे ही गंगा के मुहाने पर बसे लोगों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया.

undefined

इधर मौसम वैज्ञानिकों ने भी 28 अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया है. उनका कहना है कि वाराणसी में अगले 2 से 3 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है. वाराणसी में गुरुवार को 22 मिलीलीटर की बरसात हुई है.

रिपोर्ट: विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola