Varanasi News: पत्नी के साथ मामूली विवाद में हैवान पिता ने बच्चे को उतारा मौत के घाट, फेंक आया कहीं दूर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2022 10:08 AM
एक पिता ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद 5 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और पुत्र की हत्या के बाद शव को ले जाकर फेंक दिया. मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शव बरामद करने का प्रयास में जुटी है.
Varanasi News: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद 5 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और पुत्र की हत्या के बाद शव को ले जाकर फेंक दिया. पत्नी की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर शव बरामद करने का प्रयास में जुटी है.
चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगाव निवासी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि, उसका पति गिरजाशंकर मजदूरी का काम करता है और नशा करने का आदि है. सोनी देवी बताया कि उसने अभी अपने बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था. ऑपरेशन में खर्च हुए पैसे को लेकर गिरजाशंकर पत्नि से झगड़ा कर रहा था. झगड़ा होने पर गिरजाशंकर ने पत्नी को मारपीट के कमरे में बंद कर दिया और 3 बच्चो में सबसे छोटे बच्चे 5 साल के आदित्य की गला दबाकर हत्या कर दी.
सोनी देवी ने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को फोन कर के दी, तो सभी भागते हुए आए. गिरजाशंकर सभी को गाली देते हुए आदित्य का शव लेकर भाग निकला.
Also Read: Varanasi: BHU के छात्रों ने खून से लिखा राष्ट्रपति और पीएम को चिट्ठी, जानें क्यों छात्रों ने उठाया ये कदम
क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि, पत्नी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूछताछ में आरोपी गुमराह कर रहा है, कभी बता रहा है की बेटे के शव को नदी में फेंक दिया है तो कभी कोई और जगह बता रहा है. पुलिस की टीम बच्चे के शव की तलाश रही है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर के जेल भेजा जाएगा.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










