Uttar Pradesh Weather Update: यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम, कहां होगी बारिश? जानें अपने शहर का वेदर अपडेट

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ ठंड का असर कुछ कम हुआ है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज, 5 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में बदली और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी का महीना शुरू होते ही सर्दी से राहत मिलने लगी है. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ ठंड का असर कुछ कम हुआ है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज, 5 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में बदली और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़त का सिलसिला शुरू हो चुका है. हालांकि, अगले कुछ दिन तक सुबह-शाम कोहरे के आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी में अगले एक हफ्ते तब कोहरा देखने मिलेगा. वहीं, यूपी में आज यानी 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Update) में आज सुबह की शुरुआत हल्की हवा और साफ मौसम के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा मध्यम बारिश की भी आशंका है. साथ ही 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी समेत देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक शीतलहर के कारण मौसम का मिजाज बदला रहेगा. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad Weather Update) की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
मेरठ (Meerut Weather Today) में आज धूप खिलेगी. साथ ही बीच-बीच में हल्के बादल भी देखने को मिलेंगे. मेरठ में दिन का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. शहर में आज 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.
वाराणसी (Varanasi Weather Update) के आसमान में आज सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी से मौसम का मिजाज बदला रहेगा. गर्मी के तेवर कुछ ढीले रहेंगे.तापमान में कमी होने के कारण काशी के लोग एक बार फिर सर्दी का अनुभव करेंगे. वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. शहर में आज 5.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




