Live Updates

Lucknow Building Collapse Live: लखनऊ में बिल्डिंग गिरी, केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम भी मौके पर

Updated:
विज्ञापन

Lucknow Building Collapse Live Updates: लखनऊ में वजीर हसन रोड पर ‘अलायाअपार्टमेंट’ की बिल्डिंग गिर गयी. भूकंप के झटकों के बाद बिल्डिंग गिरने की सूचना है. बिल्डिंग में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते थे. 20 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है. अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है. तीन लोगों की मौत की सूचना है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कुछ काम भी चल रहा था.

विज्ञापन

लखनऊ में बिल्डिंग गिरी, केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम भी मौके पर

लखनऊ के पांच मंजिला अपार्टमेंट के गिरने के बाद मौके पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की टीम भी वजीर हसन रोड स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. डॉ. संदीप तिवारी के नेतृत्व में टीम ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया और उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा. केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है.

बेसमेंट में चल रहा काम तो नहीं बिल्डिंग  गिरने का कारण!

लखनऊ में भूकंप के बाद गिरी अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिन से काम चल रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार धमक की आवाज़ भी आती थी. अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि बेसमेंट में चल रहे काम के दौरान भूकंप आया. अच्छा सपोर्ट न होने के कारण बिल्डिंग गिर गयी.

लखनऊ में भूकंप से बिल्डिंग गिरी, अब तक तीन की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

लखनऊ में बिल्डिंग गिरी, कांग्रेसी नेता अमीर हैदर मलबे से निकाले गये, कई मंत्री मौके पर

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा स्वयं हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड के पास स्थित अलाया अपार्टमेंट बिल्डिंग का दौरा कर निरीक्षण किया. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए. उन्होंने दुर्घटना में घायलों का समुचित व शीघ्र इलाज करवाने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी , लखनऊ के नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गये थे. डीजीपी डीएस चौहान भी मौके पर पहुचे। घायलों का हालचाल लेने अस्पताल भी जायेंगें मुख्यमंत्री.

Lucknow Building Collapse Live: लखनऊ में बिल्डिंग गिरी, केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम भी मौके पर

लखनऊ में भूकंप से ईमारत गिरी, तीन की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर, देखें वीडियो

लखनऊ में भूकंप से ईमारत गिरी, 6 लोगों को मलबे से निकाला गया बाहर

लखनऊ में भूकंप से ईमारत गिरी. तीन घायलों को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुट गई है. अस्पतालों और ब्लड बैंक को अलर्ट किया गया है. करीब 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है.सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम तैनात है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola