ePaper

UP News: हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन बनेगा एक मिसाल, रासुका या गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Updated at : 12 Jun 2022 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन बनेगा एक मिसाल, रासुका या गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Uttar Pradesh News: यूपी में शुक्रवार को जुमे की नामज के बाद कई शहरों से हिंसा की खबरें आयी. नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद कई जगह पर विरोध प्रदर्शन और पथराव की घटना सामने आयी. वहीं अब हिंसा भड़काने वालों पर पुलिस का एक्शन अब तेज हो गया है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: यूपी में शुक्रवार को जुमे की नामज के बाद कई शहरों से हिंसा की खबरें आयी. नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद कई जगह पर विरोध प्रदर्शन और पथराव की घटना सामने आयी. वहीं अब हिंसा भड़काने वालों पर पुलिस का एक्शन अब तेज हो गया है. अब तक, करीब 237 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज में 68 आरेपी गिरफ्तार हुए हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो नजीर बने.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साजिशकर्ताओं ने अपने कुत्सित उद्देश्यों के लिए किशोरवय युवाओं को मोहरा बनाया. ऐसे में मुख्य साजिशकर्ता की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाए और ऐसे लोगों के विरुद्ध रासुका या गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाए. सीएम योगी ने पेशेवर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा, गरीब के घर पर गलती से भी बुलडोजर न चलाया जाए.

Also Read: UP MLC Chunav: यूपी विधान पर‍िषद में बसपा और कांग्रेस के लिए बढ़ी च‍िंता, बड़ा रोचक है स‍ियासी समीकरण

सीएम ने निर्देश दिया कि साजिशकर्ताओं के बैंक खातों और संपत्ति आदि का पूरा विवरण एकत्रित करें. इनके वित्तीय स्रोत की गहनता से पड़ताल की जाए. डेडिकेटेड टीम बनाकर जांच करें. सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में सार्वजनि और आमजन की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली संबंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए. मुख्यमंत्री शनिवार की शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. कानपुर के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद व अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जिलों में शांति-सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने की घटनाओं को देखते हुए यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola