UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे-कहां मिली तैनाती

योगी सरकार ने एक बार फिर 16 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये हैं. ट्रांसफर की लिस्ट में अधिकांश आईएएस अफसर नए हैं जिन्हें तैनाती दी गई है. इस क्रम में परीक्षित खटाना को आगरा का जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही ओजस्वी राज को मेरठ जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है. यही कारण है कि राज्य में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. इस बीच एक बार फिर 16 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये हैं. इस ट्रांसफर की लिस्ट में अधिकांश आईएएस अफसर नए हैं जिन्हें तैनाती दी गई है. इस क्रम में परीक्षित खटाना को आगरा का जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही ओजस्वी राज को मेरठ जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.
राज्य में नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर काफी अहम माना जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि आगामी निकाय चुनावों को बेहतर और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके. इस क्रम में वाराणसी, आगरा और मथुरा जैसे कई जिलों में आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है. ये सभी अधिकारी 7 अक्टूबर को ज्वाइन करेंगे.
आइएएस अधिकारी जयदेव सीएस को वाराणसी, अभिनव गोपाल को कानपुर नगर, विशाल कुमार को अयोध्या, सुथान अब्दुल्लाह को प्रयागराज, नूपुर गोयल को उन्नाव, अजय जैन को मथुरा, प्रत्यूष पांडेय को बरेली, निधि बंसल को झांसी, नेहा बंधु को गोरखपुर, परीक्षित खटाना को आगरा, रामया आर. को सहारनपुर, महाराज सुमित राजेश को बाराबंकी, नवनीत सेहारा को मीरजापुर, पवन कुमार मीना को कन्नौज, ओजस्वी राज को मेरठ, और अजय कुमार गौतम को मुरादाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










