Esmaeil Khatib : इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने यह दावा किया है कि उसने ईरानी सरकार के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब को मार दिया है. फोर्सेज द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि तेहरान में किए गए टारगेटेड स्ट्राइक में ईरानी सरकार के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब मारे गए हैं. इस्माइल खतीब ने हाल ही में पूरे ईरान में हुए प्रोटेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी. इजरायल डिफेंस फोर्सेज यह भी दावा करता है कि खतीब ने दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को लीड किया था. कौन था इस्माइल खतीब? इस्माइल खतीब ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा और खुफिया अधिकारी थे, जिनपर देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी थी. वे ईरान के इंटेलीजेंस विभाग (MOIS) में मंत्री के रूप में कार्यरत थे, यह ईरान की प्रमुख खुफिया एजेंसी है. इस्माइल खतीब ने अपने करियर का ज्यादातर समय ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बिताया. वे खुफिया और धार्मिक संस्थानों से जुड़कर काम करते थे. उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का खास करीबी माना जाता था.खतीब का मुख्य काम जासूसी नेटवर्क चलाना और देश के भीतर विरोधी गतिविधियों पर नजर रखना था. उन्होंने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. खतीब के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने विदेश में ईरान विरोधी संगठनों और देशों के खिलाफ काम किया. ईरान के वो नेता और अधिकारी जिन्हें मार दिया गया ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए लगातार हमले में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इन हमलों में ईरान के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को टारगेट किया गया है. अबतक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से प्रमुख लोगों के नाम इस प्रकार हैं- क्रमनाम (हिंदी)पद / भूमिका1Ali Khamenei (अली खामेनेई)सुप्रीम लीडर (देश का सर्वोच्च पद)2Ali Larijani (अली लारिजानी)राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ नेता3Ali Shamkhani (अली शामखानी)सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल प्रमुख4Mohammad Shirazi (मोहम्मद शिराजी)सुप्रीम लीडर के सैन्य कार्यालय प्रमुख5Mohammad Pakpour (मोहम्मद पाकपूर)इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) प्रमुख6Abdolrahim Mousavi (अब्दोलरहीम मौसवी)चीफ ऑफ स्टाफ (ईरानी सशस्त्र बल)7Aziz Nasirzadeh (अजीज नसीरजादेह)रक्षा मंत्री8Gholamreza Soleimani (गोलामरेजा सोलैमानी)बेसिज फोर्स प्रमुख9Salah Asadi (सलाह असदी)वरिष्ठ सुरक्षा/खुफिया अधिकारी10Esmaeil Khatib (इस्माइल खतीब)खुफिया मंत्री (MOIS प्रमुख) ये भी पढ़ें : असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन किया, कहा–पार्टी में घुटन हो रही थी नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बैन, समझिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम