UPSSSC: लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा परिणाम

UPSSSC Lekhpal Exam Result 2022: राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को लिए एक बड़ी अपडेट है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की राजस्व लेखपाल मेन्स परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है, लेकिन अब उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर बात करने से पहले बता दें कि, बोर्ड 07 अगस्त तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां स्वीकार करेगा. इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी, और फिर बाद में रिजल्ट जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.
लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेटर्स पर आयोजित की गई थी.परीक्षा के लिए 2.47 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 2,12,863 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे. बता दें कि मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. हालांकि, इसकी डेट के संबंध में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




