UP Lekhpal Result 2022: लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा परिणाम

Updated at : 09 Aug 2022 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
UP Lekhpal Result 2022: लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब आएगा परिणाम

UP Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की राजस्व लेखपाल मेन्स परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो...

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की राजस्व लेखपाल मेन्स परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो लेखपाल मेन्स परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.

दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेटर्स पर आयोजित की गई थी.परीक्षा के लिए 2.47 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 2,12,863 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे. बता दें कि मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. हालांकि, इसकी डेट के संबंध में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola