BJP Manifesto 2022: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, किसानों से युवाओं तक...जानें किसके लिए क्या ऐलान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Feb 2022 12:24 PM
UP Election BJP Manifesto: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लखनऊ में भाजपा ने घोषणापत्र 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' का विमोचन कर दिया है.
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लखनऊ में भाजपा के घोषणापत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का विमोचन किया गया. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, और दिनेश चंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे.
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का ऐलान किया है. साथ ही 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना, 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़, गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान. इसके अलावा निषादराज बोट सब्सिडी योजना के संकल्प का ऐलान किया है.
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 60 वर्ष की महिलाओं को मुफ्त परिवहन सुविधा की घोषणा के साथ ही, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त 2 सिलेंडर की घोषणा की है. बहराइच में महाराज सुहेलदेव का स्मारक बनाने का ऐलान किया है.
माताओं बहनों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 8, 2022
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह अनुदान योजना को 1 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah#भाजपा_का_संकल्प pic.twitter.com/HpiRPBLuHO
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं का भी खास ध्यान रखा है. अमित शाह ने घोषणाओं का ऐलान करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे. प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने का काम किया जाएगा. प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग का इंतजाम किया जाएगा. इसके अलावा 2 करोड़ टैबलेट अथवा स्मार्ट फोन वितरण की घोषणा के साथ
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 8, 2022
मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah#भाजपा_का_संकल्प pic.twitter.com/8DJJO7sLgI
प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान खोले जाएंगे. लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या को दोगुना किया जाएगा. इसके अलावा प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र बनाया जाएगा. MBBS की सीटों को भी दोगुना किया जाएगा. साथ ही 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










