UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा ने इस पार्टी को बताया दुश्मन नंबर 1, कहा- किसी कीमत पर नहीं देंगे समर्थन

UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी को अपना दुश्मन नंबर 1 बताया है. उनका कहना है कि बीएसपी किसी भी कीमत में बीजेपी को समर्थन नहीं देगी.
UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी को बीएसपी के लिए दुश्मन नंबर 1करार दिया और कहा कि इस पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को तबाह कर रखा है. इस सरकार से महिला, किसान, नौजवान सभी दुखी हैं.
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार हो रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं, हाथी सभी का साथी है. हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न भी हाथी है.
Also Read: पंजाब में दलित सीएम बनाने पर बिफरीं मायावती, बोलीं- यह कांग्रेस का राजनीतिक हथकंडा
बीएसपी के राषट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी सपा से गठबंधन नहीं करेगी. यूपी में आजकल कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है. उसके पास न घर रह गया, न जमीन रह गई. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव बाद त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में बीएसपी किसी भी कीमत पर बीजेपी को समर्थन नहीं देगी. बीजेपी सरकार ने ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार किया है. खुलकर ब्राह्मणों की हत्या हो रही है. एकाउंटर किया जा रहा है.
Also Read: UP Election 2022: मायावती ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- ’बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन व दावे सिर्फ हवा-हवाई
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि दलित समाज का व्यक्ति बीजेपी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है. वह तो चट्टान की तरह बहन मायावती जी के पीछे खड़ा है. बीजेपी के नेता दलित की झोपड़ी में खाना खाने के लिए भी अपने घर से खाना लेकर जाते हैं. जबकि बहन जी झोपड़ियों में नाटक करने नहीं जाती हैं. वह झोपड़ियों से निकालकर लोगों को मुफ्त में मकान देने का काम करती हैं.
बीएसपी में पैसे के लेनदेन के आरोप पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, इस तरह के आरोप वे लोग लगाते हैं, जिनको टिकट नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा और उसे धोखा देगा, उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा.
Also Read: UP Vidhan Sabha Chunav 2022: सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया, उत्तर प्रदेश में किसके साथ गठबंधन करेगी बसपा?
बसपा महासचिव ने मायावती के साथ अपने रिश्ते पर कहा कि हमारा भाई-बहन का रिश्ता है और हमेशा रहेगा. हम बहन जी के साथ आखिरी दम तक खड़े रहेंगे. हमारे खून में धोखेबाजी नहीं है. दूसरे लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी से जुड़ते हैं फिर पार्टी से गद्दारी करते हैं।
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




