UP Election 2022: CM योगी ने दलित के घर किया भोजन, क्या यही है यूपी बीजेपी का डैमेज कंट्रोल?

यूपी विधानसभा चुनाव के बीच योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में एक दलित परिवार के घर भोजन किया.
UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में एक दलित परिवार के साथ खाना खाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. दलित कार्यकर्ता अमृत लाल भारती भाजपा के कार्यकर्ता हैं. मकर संक्रांति के दिन उनकी यह पहल भाजपा की चुनावी रणनीति को समझाने के लिए काफी है.
बता दें कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं दलित वर्ग के पक्ष में काम न करने का आरोप लग रहा है. प्रदेश कैबिनेट से तीन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन पर समाज के विभिन्न वर्गों को लेकर राजनीति करने का आरोप लग रहा है.
भाजपा की धूमिल होती छवि को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है. समय-समय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस तरह का कदम उठाया है. वहीं, विपक्षी दल हमेशा की तरह इस बार भी इसे सिर्फ दिखावा ही कह रहे हैं. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में फर्टिलाइजर क्षेत्र में पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता अमृतलाल भारती के घर भोजन किया. अमृतलाल भारती अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं.
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




