ePaper

UP Chunav 2022: पहली बार विधायकी चुनाव में उतरे CM योगी का हिंदुत्व कार्ड, राममंदिर और धारा 370 का जिक्र

Updated at : 04 Feb 2022 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: पहली बार विधायकी चुनाव में उतरे CM योगी का हिंदुत्व कार्ड, राममंदिर और धारा 370 का जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन कर रहे हैं. इससे पहले वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद हैं.

विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदुतव कार्ड चल दिया. उन्होंने गोरखपुर में आयोजित जनसभा में अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाने और धारा 370 को जम्मू-कश्मीर से हटाने के लिए भाजपा को को श्रेय देते हुए मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन कर रहे हैं. इससे पहले वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद हैं. इस बीच गठबंधन के नेता भी मौजूद हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा ही वह पार्टी है जिसने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने वाली है. अनुच्छेद 370 को खत्म किया है. 35ए को खत्म करने वाले भी भाजपाई हैं.’ अपने भाषण में हिंदुत्व कार्ड खेलने के बाद वे नामांकन करेंगे. इस बीच मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बीच अपने गुरु अवैद्यनाथ को नमन करने के बाद गोरखपुर की जनता से कहा कि यूपी का विकास भाजपा की सरकार में ही हुआ है. इस बीच उन्होंने दावा किया कि यूपी में भाजपा सरकार में ही माफिया और गुंडों पर लगाम लग सका है. वहीं, उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘पार्टी का मुझ पर जो भरोसा है, उसका ही नतीजा है कि अमित शा ने अपना सानिध्य दिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola