ePaper

UP Chunav 2022: प्रथम चरण के चुनाव पर आयोग की रिपोर्ट में कई खुलासे, पढ़ें दिनभर की वोटिंग की खास बातें

Updated at : 10 Feb 2022 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: प्रथम चरण के चुनाव पर आयोग की रिपोर्ट में कई खुलासे, पढ़ें दिनभर की वोटिंग की खास बातें

यूपी में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. पहले चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया. पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आयोजित किया गया था.

विज्ञापन

Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022के पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस बीच चुनाव आयोग की ओर से 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक के बीच हुए सभी घटनाक्रमों की जानकारी दी गई है. इसके तहत सी-विजिल एप्प पर कुल 358 शिकायतें मिली है. वहीं, 43,420 मतदाताओं ने ईवीएम के जमाने में बैलेट पेपर की मदद से वोट दिया है.

जनपद9 बजे11 बजे1 बजे3 बजे5 बजे6 बजे
शामली7.722.8341.1653.1367.7869.42
मुजफ्फरनगर7.522.6535.7352.2362.1465.34
मेरठ8.4418.5434.5147.8658.5260.91
बागपत8.9322.338.0150.2161.3561.35
गाजियाबाद7.3718.2433.444.8854.7754.77
हापुड़8.222.839.9751.6760.560.5
गौतमबुद्धनगर8.3319.2330.5348.2954.7756.73
बुलंदशहर7.5121.6237.0350.8160.5260.52
अलीगढ़8.2617.9132.0745.8957.2560.49
मथुरा8.320.2736.2649.1758.5163.28
आगरा7.5320.336.9347.5356.6160.33
औसत8.0120.6135.0349.2457.7960.17

एक नजर आंकड़ों पर…

बता दें कि यूपी में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. पहले चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया. पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आयोजित किया गया था. सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में लग गए थे. कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान एक से दो घंटे देरी से शुरू हुआ. इसके बावजूद कुल 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं, 2017 विधानसभा चुनाव में इन निर्वाचन क्षेत्रों में 46.35 प्रतिशत मतदान हुआ था.


प्रथम चरण के चुनाव की बड़ी बातें…

  • प्रथम चरण के मतदान में कुल 2.28 करोड़ मतदाताओं में से 60.17 परसेंट लोगों ने वोटिंग किया.

  • 11,658 मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी.

  • प्रथम चरण में 467 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे.

  • 58,924 वोटर्स को पोस्टल बैलअ जारी किया. इसमें से 43,420 वोटर्स ने इसका इस्तेमाल किया.

  • 58 विधानसभा सीअ में 623 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 73 महिलाएं थीं. 111 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के थे.

  • मथुरा और मुजफ्फरनगर से अधिकतम 15 कैंडिडेट एवं इग्लास से न्यूनतम 5 प्रत्याशी चुनाव लड़े.

  • सतर्कता बरतते हुए 48 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक और 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए.

  • 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे.

  • फ्लाइंग स्क्वायड स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य के द्वारा कुल 319 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के दर्ज किए गए.

  • आदर्श चुनाव संहिता की देखरेख के लिए बनाए गए सी-विजिल एप्प पर कुल 358 शिकायतें मिलीं. इनमें से जांच में 171 शिकायतें सही मिलीं.

  • 151 प्रत्याशी आपराधिक बैकग्राउंड के थे.

  • 26,027 मतदेय स्थलों हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट अलग-अलग जनपदों में लगाई गई थीं. इनमें से शिकायतों के बाद कुल 1.39 प्रतिशत बीयू, 0.98 फीसदी सीयू एवं 1.44 परसेंट वीवीपैट बदले गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola