आगरा में शादी के पांच महीने बाद महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर शक, पूछताछ में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2022 11:20 AM
Agra News: आगरा में शादी के पांच महीने के बाद महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस हत्या का शक पुलिस को महिला के पति पर है. फिलहाल, पूरे मामले को लेकर पुलिस युवती के पति और ससुर से पूछताछ कर रही है.
Agra News: थाना न्यू आगरा स्थित नगला हवेली के एक घर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस सहित एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए. फिलहाल, पूरे मामले को लेकर पुलिस मृतक युवती के पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला हवेली के रहने वाले उपेंद्र सिंह की शादी 5 महीने पहले गांव लोक हरेरा की 25 वर्षीय प्रीति से हुई थी. सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगला हवेली स्थित घर में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची, जहां देखा कि घर में स्थित एक कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था और महिला के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे महिला की मौत हो गई.
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि, नगला हवेली के मकान में महिला के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां महिला का शव कमरे में मिला. महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया हुआ प्रतीत लग रहा है. जांच पड़ताल की जा रही है महिला के पति उपेंद्र सिंह और महिला के ससुर से लगातार पूछताछ की जा रही है.
एसपी सिटी ने बताया कि, प्रतीत हो रहा है कि रात को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और प्रथम दृष्टया पति ने पत्नी की हत्या की है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है जांच पड़ताल जारी है. जल्द ही हत्या का खुलासा भी किया जाएगा.
रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










