UP Chunav 2022: अकबरपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले अकबरपुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले अकबरपुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.
अकबरपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में आती है. 2017 में बहुजन समाज पार्टी के राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राम मू्र्ति वर्मा को 14,013 मतों से हराया था. हालांकि, बसपा से निष्कासित होने के बाद अब रामअचल राजभर ने सपा का दामन थाम लिया है. उन्हें सपा ने अकबरपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. रामअचल राजभर इस बार जीत का छक्का लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
-
1977- हरि राम वर्मा- जनता पार्टी
-
1980- प्रियदर्शी जेटली- कांग्रेस
-
1985, 1989- अकबर हुसैन बाबर- माकपा
-
1991- पवन कुमार पांडेय- शिवसेना
-
1993, 1996, 2002, 2007- रामअचल राजभर- बसपा
-
2012- राम मूर्ति वर्मा- सपा
-
2017- रामअचल राजभर- बसपा
अकबरपुर सीट से इस समय रामअचल राजभर विधायक हैं. इनकी उम्र 62 साल है. राम अचल राजभर ने 1978 में अकबरपुर के बीएनकेबी डिग्री कॉलेज से बी.ए किया है.
अकबरपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा दलित मतदाता हैं. इसके अलावा कुर्मी, राजभर वोटर भी अच्छी संख्या में हैं. इस सीट पर ब्राह्मण वोटर निर्णायक भूमिका मे हैं
-
कुल मतदाता : 2,68,672
-
पुरुष : 1,45,089
-
महिला : 1,23,570
-
थर्ड जंडर- 13
-
जाम की समस्या
-
छुट्टा पशुओं की समस्या
-
विकास
-
महंगाई
-
बेरोजगारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




