ePaper

UP Election: मुनव्वर राणा की बेटी और खुशी दुबे की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट, जारी किया 5वीं लिस्ट

Updated at : 31 Jan 2022 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election: मुनव्वर राणा की बेटी और खुशी दुबे की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट, जारी किया 5वीं लिस्ट

Varanasi: Supporters welcome Congress General Secretary Priyanka Gandhi during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000154A)

UP Assembly Elections 2022: शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया गया है. उरुषा राणा ने हाल ही में उन्नाव सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों (UP Congress Candidate List) की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने तीन महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया . जहां कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया. वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था. इसके अलावा तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया. कांग्रेस ने इस सूची में लखनऊ की तीन सीटों पर भी प्रत्याशियों का एलान किया है.

खुशी दुबे की मां को टिकट 

कांग्रेस ने अपनी पांचवी लिस्ट में विकास दुबे की मां खुशी दूबे की मां को गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने खुशी दूबे की मां को कल्याणपुर (KalyanPur Election 2022) से टिकट दिया है. इसके अलावा कांग्रेस ने पुरवा से उरुषा राणा, लखनऊ पश्चिम से सहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्र से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

Also Read: UP Elections 2022: ओम प्रकाश राजभर इस सीट ठोकेंगे ताल, सुभासपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
मुनव्वर राणा की बेटी को भी मिला टिकट

शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया गया है. उरुषा राणा ने हाल ही में उन्नाव सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था. लेकिन अब उन्हें कांग्रेस ने पुरवा सीट से उम्मीदवार बनाया है. मुनव्वर राना की बेटी सुम्मैया राना समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता भी हैं. अभी हाल ही में शायर मुनव्वर राणा ने बहुत ही बड़ी बात कही कि अगर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो मैं पलायन करुंगा. मुनव्वर राणा ने बताया कि मुसलमानों के लिए दिल्ली, कोलकाता और गुजरात अधिक सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने अब अपने घरों में चाकू रखना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि योगी उन्हें कब बंद कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola