Bareilly News: बरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Updated at : 08 Nov 2022 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बैकैनिया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. जहां बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.दोनों रिश्तेदार बताएं गए हैं, जो शादी समारोह से लौट रहे थे.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैकैनिया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं, जो शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शादी समारोह में शामिल होने गए थे दोनों युवक

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. दरअसल, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सैंथल गांव निवासी राजा (28 वर्ष) और नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईद जागीर निवासी शरीफ अहमद (32 वर्ष) बाइक से नवाबगंज में रिश्तेदार के एक शादी समारोह में गए थे.

कार की टक्कर से हुआ हादसा

शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों देर रात शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैकैनिया गांव के पास एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद फोन से परिजनों को सूचना दी.

कार की तलाश में जुटी पुलिस

इलाज से पहले ही डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा हो गया. पुलिस बाइक में टक्कर मारने वाली कार की तलाश में जुटी है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola