ePaper

Kheri News: बिजली विभाग के जेई ने एक रात के लिए मांगी लाइनमैन से उसकी बीवी, आहत पति ने दी जान

Updated at : 11 Apr 2022 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kheri News: बिजली विभाग के जेई ने एक रात के लिए मांगी लाइनमैन से उसकी बीवी, आहत पति ने दी जान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के उस अधिकारी को लेकर अब तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. दरअसल, बिजली विभाग के एक जेई ने अपने जूनियर कर्मचारी से एक रात के लिए उसकी पत्नी को मांग ली थी. इससे आहत कर्मचारी ने अपनी जान दे दी. डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी जेई नांगेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली विभाग के जेई ने एक ऐसी घिनौनी मांग की कि एक कर्मचारी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के उस अधिकारी को लेकर अब तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. दरअसल, बिजली विभाग के एक जेई ने अपने जूनियर कर्मचारी से एक रात के लिए उसकी पत्नी को मांग ली थी. इससे आहत कर्मचारी ने अपनी जान दे दी. हालांकि, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी जेई नांगेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है.

ट्रांसफर करके कर रहा था परेशान

जानकारी के मुताबिक, गोकुल यादव नाम के लाइनमैन की तैनाती भारत-नेपाल बॉर्डर के पास खीरी ज़िले के महंगापुर में थी. मगर कुछ दिन पहले गोकुल यादव का ट्रांसफर अलीगंज कर दिया गया. पत्नी चार बच्चों के साथ पलिया में रहती थी. परिवार के साथ रहने की इच्छा किसे नहीं होती. गोकुल भी कई दिनों से वापस पलिया ट्रांसफर कराने के लिए परेशान था लेकिन जेई नागेंद्र शर्मा पर उसकी मिन्नतों का कोई असर नहीं हो रहा था.

Also Read: UP Breaking News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे यूपी सदन, साथ में मौजूद दोनों डिप्टी सीएम
मरने से पहले कर गया खुलासा

मानसिक रूप से तंग आ चुके गोकुल ने अचानक रविवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. गोकुल की मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले जेई की काली करतूत का खुलासा कर दिया. यूनियन जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है और कार्रवाई की जा रही है. लेकिन अभी तक आरोपी जेई को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

यूनियन ने जताया रोष

मरने वाले लाइनमैन गोकुल की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में जेई नागेंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि जेई ट्रांसफर करने के लिए एक लाख रुपया और एक रात के लिए उसकी पत्नी की मांग कर रहे थे. गोकुल की मौत और पत्नी के आरोप ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया. पावर कारपोरेशन के लाइनमैन यूनियन में इसे लेकर ख़ासी नाराजगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola