Live Updates

UP Breaking News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे दिल्ली की भी राजनीति, संंसदीय बोर्ड के बनेंगे सदस्य?

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

CM योगी, DCM ब्रजेश पाठक, DCM केशव मौर्य मिले राष्ट्रपति से

UP Breaking News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे दिल्ली की भी राजनीति, संंसदीय बोर्ड के बनेंगे सदस्य?

सीएम योेगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की.

आठवीं तक के प्राइवेट स्कूलों का समय बदला

Lucknow News: बढ़ती गर्मी को देखते हुए लखनऊ के डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने और बंद करने का समय बदल दिया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी अब सितम खाने लगी है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

Lucknow: स्कूलों का डीएम ने बदला समय, जानें प्रचंड गर्मी में बच्चों को कितने बजे मिलेगी स्कूल से छुट्टी?

बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं. वे दिल्ली के यूपी सदन में पहुंच चुके हैं. दरअसल, बीजेपी संसदीय बोर्ड में चार पद खाली पड़े हुए हैं. सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के बाद किसी भी नियुक्ति नहीं हो सकी है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की भी घोषणा की जा सकती है.

यूपी सरकार को लेकर दिल्ली में होंगे बड़े फैसले

दिल्ली में सोमवार को शाम 7 बजे बीजेपी संगठन की एक बड़ी बैइक होगी. इसमें यूपी सरकार की कार्ययोजना को लेकर प्राथमिकता तय की जा सकती है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसको बैठाया जाए, इसे लेकर फैसला किया जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3.30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सीएम योगी दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह से मिलेंगे. इसके अलावा जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं से मिलेंगे योगी.

कांग्रेस-सपा ने जल आपूर्ति को लेकर कोई काम नहीं किया

योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के अंदर पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल के क्षेत्र के बहुत काम कर रही है. नदियों के जल का सही प्रयोग हो, किसानों के खेतों में पानी पहुंचे. 15 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने लाल किले से जल जीवन, जल संरक्षण की बात कही थी. आजादी के 70 वर्ष बाद भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता था. केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा सरकार ने अपना शासनकाल में जल आपूर्ति को लेकर कोई नहीं किया.

उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक

उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है. फिलहाल, इसे अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका है. इससे पहले भी सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था, जिससे आनन-फानन में रिकवर किया गया. हालांकि, इस बार ही कुछ ही देर में ट्विटर हैंडल रिकवर कर लिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola