UP MLC Election 2022: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के 22 केंद्रों पर मतदान संपन्न, 12 अप्रैल को आएंगे परिणाम

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के 22 केंद्रों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. यहां चुनाव के नतीजों के लिए 12 अप्रैल को मतगणना होगी.
UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में से 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. अन्य नौ सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. इस क्रम में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जोकि शाम चार बजे तक चलेगी. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है.
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम चार बजे तक चली. यहां कुल 96.69% फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के 22 केंद्रों पर मतदान हो रहा है. सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की एमएलसी सीट पर 2 बजे तक 87.70 फीसदी मतदान हो चुका है.
सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के 22 केंद्रों पर आज वोटिंग हो रही है. सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में शामिल सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 5115 मतदाता मतदान करेंगे. यहां मतगणना 12 अप्रैल को होगी.
-
सहारनपुर- 2396
-
शामली 895
-
मुजफ्फरनगर 1824
-
कुल- 5115
सहारनपुर में विधान परिषद सीट पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मो. आरिफ के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. मुजफ्फरनगर में विकास खंड कार्यालय चरथावल, नगर पालिका परिषद कार्यालय, विकास खंड कार्यालय पुरकाजी, विकास खंड कार्यालय जानसठ, विकास खंड कार्यालय मोरना, नगर पालिका परिषद खतौली और विकास खंड कार्यालय बुढ़ाना में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




