Road Accident in UP: ललितपुर में सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, तीन लोगों की मौत

Road Accident in UP: ललितपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हुआ.
Lalitpur Road Accident News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगें को मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
दरअसल, महरौनी थाना क्षेत्र के छायान गांव के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.
Also Read: Road Accident in UP: बरेली में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच घायल
पुलिस घायलों को लेकर आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
Also Read: Road Accident: सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा और बच्चे की मौत, चार घायल
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मृतक लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




