ePaper

Indian Railway: रेल सफर में NER के Rail Madad App से पैसेंजर की समस्या का होगा समाधान, यहां जानें प्रोसेस

Updated at : 03 Aug 2022 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway: रेल सफर में NER के Rail Madad App से पैसेंजर की समस्या का होगा समाधान, यहां जानें प्रोसेस

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए 'रेल मदद एप' तैयार किया है. पैसेंजर इस एप के जरिए रेल सफर के दौरान आने वाली सभी दिक्कतों का समाधान करा सकेंगे.

विज्ञापन

Bareilly News: अगर आप पूर्वोत्तर रेलवे (NER) की ट्रेनों में सफर कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एनईआर के इज्जतनगर रेल मंडल ने यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक रेल सफर कराने के लिए एकल खिड़की ‘रेल मदद एप’ (Rail Madad App) का आगाज किया है. पैसेंजर इस एप पर रेल सफर के दौरान आने वाली सभी दिक्कतों का समाधान करा सकेंगे.

7 मिनट में होगा समस्या का समाधान

इज्जतनगर मंडल का ‘रेल मदद एप’ 24×7 सक्रिय रूप से कार्यरत है .इसमें शिकायतों का समाधान सिर्फ 07 मिनट में किया जाएगा. इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) राजेंद्र सिंह ने बताया कि पैसेंजर शिकायत समाधान और प्रबंधन प्रणाली ’रेल मदद एप’ से फोन एवं वेब के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके साथ ही एप में फोटो अपलोड करने का भी विकल्प (Option) दिया गया है.

यात्रियों को मिलेगा रियल टाईम फीडबैक

पैसेंजर के शिकायत दर्ज करने के बाद रेलवे प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में एसएमएस से बताया जाता है. एसएमएस के माध्यम से तुरंत आईडी मिलती है. इसके साथ ही ‘रेल मदद एप’ पैसेंजर की शिकायतों के समाधान का रियल टाईम फीडबैक देता है. इसके लिए पैसेंजर को एक ऑनलाइन फार्म भरना होता है. इसमें शिकायत संबंधित विवरण, घटना की तिथि, घटना स्थल आदि के बारे में जानकारी देनी होती है.

इन चीजों की कर सकते हैं शिकायत

पैसेंजर इज्जतनगर रेल मंडल की ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो कोच में पंखे न चलने, लाईट न जलने, एसी के काम न करने, टॉयलेट में गंदगी या पानी की सप्लाई न होने, मोबाईल चार्जर सुविधा का ठीक से कार्य न करना, महिला और आरक्षित कोच में अनाधिकृत यात्रियों द्वारा यात्रा, यात्रा के दौरान किसी वस्तु का छूट जाना, सामान चोरी हो जाना, गंदे बेडरोल की आपूर्ति आदि की शिकायत कर सकते हैं. ‘रेल मदद एप’ के माध्यम से तुरंत समस्या का समाधान होगा.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola