बिजली अभियंताओं के सामूहिक अवकाश पर रोक, बिजली निगमों को 4 से 6 अप्रैल तक छुट्टी मंजूर न करने के निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2022 7:25 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सभी बिजली अभियंता और अवर अभियंता 4, 5 आर 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा कर चुके थे. प्रदेश में 15 मार्च से चल रहे असहयोग आंदोलन को और गति देने की तैयारी में यह फैसला किया गया था.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में सभी बिजली अभियंता और अवर अभियंता 4, 5 और 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा कर चुके थे. अब पावर कॉरपोरेशन ने सभी निगमों को आदेश जारी कर दिया है कि बिजली कर्मचारियों की सामूहिक अवकाश की अपील को स्वीकार न किया जाए.

उत्तर प्रदेश में सभी बिजली अभियंता और अवर अभियंता 4, 5 आर 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा कर चुके थे. प्रदेश में 15 मार्च से चल रहे असहयोग आंदोलन को और गति देने की तैयारी में यह फैसला किया गया था. ऊर्जा निगम के प्रबंधन की ओर से न्यूनतम आवश्यक संसाधन उपलब्ध न कराने, भयमुक्त वातावरण स्थापित न करने के विरोध में निगमोंके जूनियर इंजीनियर और अभियंता शांतिपूर्ण तरीके से असहयोग आंदोलन चला रहे हैं. इसी वजह से 4 से 6 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई है. मगर प्रदेश में गठित योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस फरमान को नकारते हुए साफ कर दिया है कि बिजली कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर नहीं जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola