ePaper

PM Kisan Yojana: इस बार इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जल्द आएगी 12वीं किस्त

Updated at : 11 Jul 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: इस बार इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जल्द आएगी 12वीं किस्त

PM Kisan Yojana: किसानों लिए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. इस बार पीएम किसान योजना के तहत...

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पात्र न होकर भी गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे हैं. अपात्र लोगों की पहचान के लिए सरकार समय-समय पर कदम उठाती रहती है.

पीएम किसान की लिस्ट में चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी.

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता क्या है

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जमा करती है. इस तरह सरकार द्वारा सालभर में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपए भेजे जाते है. सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है वह योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

इस बार योजना के तहत पैसा भेजने से पहले सरकार ने लाभार्थियों के लिए पूरी गाइडलाइन तैयार की है. इन गाइडलाइन के तहत वही किसान योजना के पात्र होंगे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होगी. इसके अलावा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि अभिलेखों में उनके नाम दर्ज होंगे. साथ ही जिन लोगों के पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के अधीन मंत्रालयों/कार्यालयों या फिर विभागों में सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारी योजना के पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा संस्थागत किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है.

12वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराना है जरूरी

अगर आप योजना के पात्र है और चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे आ जाए तो तत्काल ई-केवाईसी अपडेट करा लें, और अच्छी बात ये है कि सरकार ने इसके लिए पहले 31 मई लास्ट डेट निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की किस्त पाने के लिए केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है. इससे पहले 31 मई को ही योजना की 11वीं किस्त (11th installment of PM Kisan) जारी की गई थी.

कब आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने 31 मई को शिमला से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की थी. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार सितंबर महीने में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 1 सितंबर को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 12वीं किस्ते के दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

Posted by Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola