PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द मिलने जा रही 12वीं किस्त, इस दिन खाते में आ सकते हैं दो हजार रुपए

PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त से पहले किसान अपना नाम लिस्ट में जरूर चेक कर लें, क्योंकि इस बार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान कई नाम काटे गए हैं. वहीं इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में…
PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली आर्थिक म���द किसानों के लिए हमेशा ही राहत भरी साबित होती है, लेकिन इस बार किसानों को 12वीं किस्त का कुछ ज्यादा ही इंतजार है. एक तरफ त्योहार का समय चल रहा है, तो दूसरी तरफ असमय बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. यही कारण है कि लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.
पहले किसान भाइयों की चिंता दूर करते हुए ये बता देते हैं कि आखिर 12वीं किस्त कब तक आएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, नवरात्रि समाप्त होने से पहले ही किसानों को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त मिल सकती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितंबर महीने की लास्ट डेट तक पीएम किसान योजना के दो हजार रुपए अन्नदाताओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए जा सकते हैं. हालांकि, ये जानकारी ऑफिशियल नहीं है.
दरअसल, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी के किसानों के लिए भी पीएम किसान योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. इस योजना के लिए e-KYC की लास्ट डेट निकल चुकी है, जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके पास अभी भी मौका है. नीचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी. लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्यता खत्म कर दी गई है. मतलब अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










