बरेली में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच

देवरनिया थाना क्षेत्र के शाहपुर दांडी गांव निवासी मेवाराम पड़ोस के गिरधरपुर गांव निवासी एक बंजारा समुदाय के व्यक्ति के खेतों में काम करते थे. शनिवार को घर से खेतों में काम करने गए थे. मगर शनिवार रात घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की. मगर वह नहीं मिले.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के देवरानिया थाना क्षेत्र के शाहपुर दांडी गांव में रविवार सुबह मेवाराम (60 वर्ष) का शव एक गोदाम में मिला है. इससे गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देवरनिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
देवरनिया थाना क्षेत्र के शाहपुर दांडी गांव निवासी मेवाराम पड़ोस के गिरधरपुर गांव निवासी एक बंजारा समुदाय के व्यक्ति के खेतों में काम करते थे. शनिवार को घर से खेतों में काम करने गए थे. मगर शनिवार रात घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की. मगर वह नहीं मिले. इसके बाद परिजनों ने बंजारा समुदाय के व्यक्ति के गोदाम में जाकर देखा तो वहां जमीन पर शव पड़ा था. इसकी सूचना मृतक के बेटे महिपाल ने पुलिस को दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मशीन में काम करने के दौरान डंडे में फंसने से मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही बात की जानकारी हो पाएगी. इंस्पेक्टर देवरानिया राजकुमार सिंह ने बताया कि मेवाराम कृषि फार्म पर काम करते थे. उनकी काम के दौरान मौत हो गई. परिजनों की बात सुनकर जांच कराई जा रही है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




