मनोज यादव बने सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष, शंभू नारायण कनौजिया उपाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2022 8:19 PM
सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखनऊ शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में लखनऊ जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ. निर्वाचन अधिकारी श्रीराम रावत और श्रीपाल सिंह की देखरेख में हुआ.
Lucknow: सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखनऊ शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में मनोज यादव को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया. इसके अलावा शंभू नारायण कनौजिया को उपाध्यक्ष, हरिकांता मिश्रा को सचिव, विनीत कुमार को संयुक्त सचिव और सनोज कुमार शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया.
अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि निर्वाचन संघ भवन कैनाल कालोनी कैंट रोड में हुआ. निर्वाचन अधिकारी श्रीराम रावत और श्रीपाल सिंह की देखरेख में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया 27 सितंबर को संपन्न हुई थी. 30 सितंबर को परिणाम की घोषणा की गयी. सभी जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद राज्य कार्यकारिणी का चुनाव होगा.
Also Read: ATEWA News: नई पेंशन से जीना हुआ मुश्किल, इलाज भी नहीं करा पा रहे रिटायर कर्मचारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










