माघ मेला में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, ड्यूटी पर आए सिपाही मिले पॉजिटिव, 4 दिन बाद है स्नान, अलर्ट जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2022 10:04 AM
माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी करने आए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के एक सिपाही और एक कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए है.
Prayagraj News: तेजी से फैल रही कोरोना की तीसरी लहर ने संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेला क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है. माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी करने आए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के एक सिपाही और एक कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए है. कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. मेले में पहला स्नान मकर संक्रांति को होगा. तो वहीं माघी पूर्णिमा 17 जनवरी से कल्प वास शुरू होगा.
माघ मेले में ड्यूटी करने आए लोकल इंटेलीजेंट यूनिट (LIU) के हेड कांस्टबेल को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में दो घंटे समय बीतने और सामान्य लक्षण पाए जाने पर कांस्टेबल को होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया गया. वही दूसरे सिपाही को डॉक्टरों की निगरानी में SRN हॉस्पिटल में रखा गया है.
माघ मेले में बढ़ाई गई कोविड जांच
4 दिन बाद मकर संक्रांति के स्नान को लेकर मेले में कोविड जांच बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में तैनात कर्मचारियों की भी निरंतर कोविड जांच की जा रही है. इसके साथ ही मेला क्षेत्र में सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी करीब 10 हजार लोगों की माघ मेला क्षेत्र में कोविड जांच की गई है. फिलहाल, अभी तक एक भी साधु संत कोविड पॉजिटिव नहीं मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को मास्क लगाने की हिदायत दी गई है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










